Site icon Khabribox

नैनीताल: दीजिए बधाई: नंदिनी ने पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, एसएसबी कैप्सुल पहल से चयन

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले की कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार नंदिनी जोशी का एएफकैट (वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा) के माध्यम से चयन हुआ है। उन्हें वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) मैसूर से अनुशंसित किया गया है। नंदिनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। नंदिनी डीएसबी परिसर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) की छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं और विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। नंदिनी की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. रावत सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version