Site icon Khabribox

नैनीताल: दीजिए बधाई: कुमाऊं विवि की छात्रा स्नेहा मुरारी ने इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया चौथा स्थान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की शिक्षा विभाग की छात्रा स्नेहा मुरारी को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार स्नेहा मुरारी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। इस परीक्षा में आयुर्वेद, योग, वैदिक गणित, खगोल विज्ञान, ज्यामिति और भारतीय ज्ञान परंपरा सहित कुल 21 मॉड्यूल शामिल थे। 31 जनवरी को आयोजित इस राष्ट्रीय परीक्षा में उत्तराखंड से 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई, प्रथम चरण लिखित और द्वितीय चरण ऑनलाइन साक्षात्कार के रूप में आयोजित किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version