नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जनपद स्थित दुर्गापुर के पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के दो विद्यार्थियों ने सीएलएटी परीक्षा पास की है।
दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कक्षा 12 में अध्ययनरत वंश बिरला और राज मल्होत्रा ने अखिल भारतीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों ने देश की प्रतिष्ठित विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में सफलता प्राप्त की है। सीएलएटी परीक्षा में राज मल्होत्रा ने ऑल इंडिया रैंक 4905 प्राप्त की, जबकि वंश बिरला ने ऑल इंडिया रैंक 5624 अर्जित की। विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने भी इसे विद्यालय के शैक्षिक प्रयासों की पुष्टि बताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।