Site icon Khabribox

नैनीताल: “डर को हराएं, 112 अपनाएं”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को बताया गया—मुसीबत में Dial-112, खतरे में SOS

नैनीताल: छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक करने के लिए आज, 11 सितंबर 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) नैनीताल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

यह कार्यक्रम एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल और आरआई संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस संचार टीम के अधिकारियों—अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, गीता राणा, जगजीवन सिंह तथा हेड कांस्टेबल गौरव व सुनील राणा—ने छात्राओं को ‘Dial-112’ सेवा और ‘SOS’ सुविधा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र देते हुए कहा कि किसी भी संकट या असुरक्षित स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। छात्राएं तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सकती हैं या अपने मोबाइल का SOS बटन दबाकर सहायता मांग सकती हैं।

दी यह जानकारी

बताया कि 112 पर कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले नहीं किया जाता है, इसलिए छात्राएं निडर होकर संपर्क कर सकती हैं। नैनीताल पुलिस हर समय और हर स्थिति में सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। आपातकालीन समय में बिना समय गंवाए पुलिस को सूचित करना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। नैनीताल पुलिस ने “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” का संदेश देते हुए सभी छात्राओं से निर्भीक रहने और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के मदद मांगने की अपील की।

Exit mobile version