Site icon Khabribox

नैनीताल: यहां जल्द शुरू होगा विश्व भारती विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य, एक क्लिक में पढ़िए

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामगढ़ में जल्द ही विश्व भारती विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

किया जाएगा यह निर्माण कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सांसद अजय भट्ट ने बीते मंगलवार को रामगढ़ क्षेत्र का दौरा किया । जिसमें उन्होंने यह बात कही। कहा कि इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराने के साथ ही विश्वविद्यालय को आवंटित 45 एकड़ जमीन की लीज बढ़ाने का प्रस्ताव शासन में देंगे।

Exit mobile version