Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के कुशल नेतृत्व में लगातार वाहनों की चैकिंग अभियान जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।

पुलिस की कार्यवाही
     
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र नया गाँव में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-08BC-3444 इनोवा  वाहन स्वामी देवात्मानंद निवासी- तपोवन कुटीर आश्रम, उजैली, उत्तरकाशी के कब्जे से कुल 95,600 रुपये बरामद किये गए। वाहन स्वामी देवात्मानंद से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस/SST टीम रहीं शामिल

1- कुणाल बिष्ट ( उपवन क्षेत्राधिकारी ) SST टीम प्रभारी
2- ASI जयवीर सिंह थाना कालाढूंगी
3- हो0गा0 मनोज राणा

Exit mobile version