Site icon Khabribox

नैनीताल: कॉर्बेट पार्क को मिले तीन प्रशिक्षित स्निफर डॉग, वन सुरक्षा इकाई में हुई तैनाती

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में कॉर्बेट पार्क को तीन प्रशिक्षित स्निफर डॉग मिल गए हैं।

तीन प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों डॉग्स और इनके हैंडलर्स को कार्बेट टाइगर रिजर्व की वन सुरक्षा इकाई में तैनाती दी गई है। इसमें बेल्जियन मैलिनोइस प्रजाति के लगभग एक वर्ष की उम्र के तीन स्निफर डॉग बडी, ट्रॉस व जैकी हैं। यह डॉग्स सीटीआर के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएंगे।

वन्यजीवों के अंगों को सूंघकर पहचानने में कुशल है यह डाॅग्स

जानकारी के अनुसार बताया है कि इनके हैंडलर्स को राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण/ प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू पंचकूला हरियाणा में छह माह का सघन प्रशिक्षण दिया गया है। यह डाॅग वन्यजीवों के अंगों को सूंघकर पहचानने में कुशल है।

Exit mobile version