नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद अन्य जिलों में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
विभाग पूरी तरह से अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने से नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि फिलहाल अभी तक जिले में कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन कोरोना को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। साथ ही लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।