रामनगर (नैनीताल): रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में अब गैर-दुग्ध उत्पाद ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
बिक्री पर रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजारों में अभियान चलाकर दुकानदारों को नए नियमों की जानकारी देनी शुरू कर दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो. असलम ने बताया कि अब एनालॉग पनीर की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। सभी खाद्य विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है कि वे इस उत्पाद का भंडारण या बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसका अनुपालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जानेंक्या है एनालॉग पनीर
यह असली दूध से निर्मित पनीर नहीं होता, लेकिन देखने और स्वाद में बिल्कुल असली पनीर जैसा प्रतीत होता है। इसे बनाने में मुख्य रूप से पाम ऑयल (ताड़ का तेल), मिल्क पाउडर, आलू व मक्के का स्टार्च और सोया प्रोटीन का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है।