Site icon Khabribox

नैनीताल: आपराधिक घटनाओं में लगेगी लगाम, मैदान में स्वंय उतरे पुलिस कप्तान, चलाया “सेनेटाइज अभियान”, की यह अपील

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी ने दिनाॅक- 23.10.2024 को सायं “ऑपरेशन सैनेटाइज” चलाया।

एसएसपी ने कहा – बर्दाश्त नहीं की जाएगी अराजकता

इसके अन्तर्गत एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आगामी दीपावली के अवसर पर हल्द्वानी शहर के भीड-भाड़ वाले स्थानों एवं पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया। एसएसपी ने सभी नागरिकों से त्यौहारी सीजन में जेबकतरों, टप्पेबाजों, चैनस्नैचरों से सावधान रहने और अपने छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा‌ अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी से अपील की गई कि वे त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चलाया गया चेकिंग अभियान

साथ ही दुकानों में कार्यरत लोगों से सत्यापन के सम्बन्ध में पूछताछ किया, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि न हो सके। उन्होंने अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को फटकार लगाई और उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें कालू सिद्व मन्दिर के सामने बाजार, नल बाजार, मंगल पड़ाव सब्जी मंड़ी, होलिका ग्राउंड के सामने, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, जामामस्जिद, ताज चैराहा, मेन बाजार, पटेल चैक, सदर बाजार, और होटल सरस वाली गली सहित विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई।

की यह कार्रवाई

इसके अलावा चौकी में लगभग- 110 लोगों को लाया गया, जिसमें से 63 लोगों के विरूद्व सत्यापन एवं संदिग्ध पाये जाने पर 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया, चैकिंग जारी है।

Exit mobile version