नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल नैनीताल/कैंची धाम/भीमताल आदि का दौरा कर वापस लौट रही पर्यटकों के भीड़ अपने गंतव्य को प्रस्थान करने हेतु हल्द्वानी की ओर वापस लौट रही है।
यातायात सुविधा का ध्यान
पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक द्वारा स्वयं अपनी टीम के साथ लगातार रोड पर अनाउंस कर वाहन चालकों को ओवरटेक न करने/ लाइनबद्ध होकर चलने हेतु कहा जा रहा है, जिससे पर्यटकों को जाम से परेशान ना होना पड़े, यातायात सुचारू रूप से चल सके।
पुलिस की सराहनीय पहल की प्रशंसा
पुलिस की इस सराहनीय पहल की पर्यटकों व स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा की जा रही है।