नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों व संबद्ध कालेजों में छात्रसंघ चुनाव 27 सितंबर को होंगे।
चुनाव की अधिसूचना 22 सितम्बर को होगी जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव के संबंध में अधिसूचना 22 सितम्बर सोमवार को जारी की जाएगी। वहीं नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 23 सितंबर मंगलवार पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगी।
अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन 24 सितंबर बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होंगे।नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
नाम वापसी उसी दिन दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी।
छात्रों की आम सभा (जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने की स्थिति में) 26 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी।
वहीं मतदान 27 सितंबर शनिवार को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक होंगे। इसके बाद मतगणना होगी। साथ ही इसी दिन परिणाम की घोषणा होगी। इसके बाद शपथ ग्रहण होगा।