Site icon Khabribox

नैनीताल: खाई में पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा विकासखंड में मंगलवार को खाई में पेड़ से एक शव लटका मिला।

पेड़ से अटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर ग्राम सभा धैना निवासी 56 वर्षीय मोहन सिंह देव के रूप में हुई है। जो बीते सोमवार की रात एक शादी समारोह में गये थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार को सुबह 10 बजे मोहन का शव बास्कोटी-पलड़ा के पास खड़ी चट्टान से गुजरने वाले रास्ते पर नीचे एक चीड़ के पेड़ की जड़ में अटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं माना जा रहा है कि पहाड़ी से गिरने से उसकी मौत हुई है। जांच की जा रहीं हैं।

Exit mobile version