Site icon Khabribox

नैनीताल: ई-केवाईसी की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, जानें कब तक करा सकते हैं ई-केवाईसी

​नैनीताल: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। आपूर्ति विभाग ने नैनीताल जिले में ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का राशन बंद हो सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि जिले में कुल 2,27,423 राशन कार्ड हैं। इनमें 17,808 अंत्योदय, 1,12,728 पीएचएच (PHH) और 96,890 एसएफआई (SFI) कार्ड शामिल हैं। इन सभी कार्डों पर कुल 9,34,839 यूनिट दर्ज हैं, जिन्हें हर महीने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। उनके अनुसार, जिले में अब तक 90 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाना बाकी है।
​

Exit mobile version