Site icon Khabribox

नैनीताल: अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी में 19 जुलाई को एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के अनुसार तहरीर में मृतका के पिता ने लिखा है कि उनकी बेटी रुद्रपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वहीं कोटद्वार निवासी अखिलेश देवरानी नाम का युवक भी काम करता था। उसने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना कर उसको ब्लैकमेल किया। यही नहीं उसने जिस व्यक्ति से मेरी बेटी का शादी का रिश्ता तय हो गया था उसको बेटी के वीडियो भेज दिए। जिससे बेटी की शादी टूट गई। शादी टूटने से बेटी अवसाद में आ गई और उसने 19 जुलाई को उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version