Site icon Khabribox

नैनीताल: डेंगू का प्रकोप, जिले में डेंगू से एक महिला की मौत

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके अलावा डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

डेंगू का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल जिले में इस सीजन में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि हुई है। जिसमें काठगोदाम नई बस्ती की रहने वाली 48 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हुई है। पीड़ित महिला ने सात अक्तूबर को दम तोड़ दिया था, लेकिन एलाइजा जांच रिपोर्ट 10 अक्टूबर को पहुंची है, जिसमें डेंगू होने की बात सामने आई है। महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग भी चिन्ता में है। साथ ही अलर्ट भी हो गया है।

Exit mobile version