नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।
घर बैठे मिलेगा प्रसाद
रोजाना कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कैंची धाम वाले बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त देश के सभी राज्यों में हैं। वहीं अब भक्तों के लिए खास पहल शुरू की गई है। जो भक्त कैंची धाम नहीं आ पाते अब उन्हें भी धाम का प्रसाद (लड्डू) घर पर ही मिल जाएगा। विभाग ‘प्रसादम’ योजना के तहत प्रसाद को स्पीड पोस्ट या पार्सल के माध्यम से भक्तों तक पहुंचाएगा। प्रसाद के साथ डाक विभाग बाबा को प्रिय माने जाने वाले कंबल व लॉकेट आदि भी उपलब्ध कराएगा। जिससे भारतीय डाक विभाग की इस योजना से देश के किसी भी कोने में बसे लोग प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद पार्सल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने घर पर पा सकेंगे। जल्द ही कक्ष आवंटित होने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रसाद के डिब्बे की पैकिंग मजबूत होगी। यह पैकेट नैनीताल डाकघर से देहरादून भेजे जाएंगे और वहां से एयर पासेल के जरिये संबंधित राज्यों तक।