Site icon Khabribox

नैनीताल: डीजीपी उत्तराखंड ने नैनीताल पुलिस से 04 अधिकारी/कार्मिकों को किया सम्मानित, सराहनीय कार्य के लिए मेडल से किया अलंकृत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 05/11/2025 को दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित “भव्य सम्मान समारोह में नैनीताल पुलिस के कुल 04 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए “डीजीपी डिस्क सिल्वर” मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। नैनीताल पुलिस को गौरवान्वित करने वाले उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

विवरण-

🏅 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1. हेम चन्द्र पंत, निरीक्षक नागरिक पुलिस।
2. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना।
🏅 पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य के आधार पर)
1.चंदन मर्तोलिया, आरक्षी पुलिस।
2. राजकुंवर सिंह, लीडिंग फायरमैन।

Exit mobile version