Site icon Khabribox

नैनीताल: कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खुला, बड़ी संख्या में पर्यटकों ने की सफारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर (नैनीताल) में स्थित विश्व विख्यात कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन बीते कल खुल गया है।

खुला ढिकाला जोन

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खुल गया है। जिसमें ढिकाला जोन में पहले दिन सुबह की पाली में चार कैंटरों से 128 पर्यटकों ने डे सफारी की। नाइट स्टे के लिए 27 जिप्सियों से 120 पर्यटक ढिकाला गए। इस मौके पर पर्यटकों में बाघ दिखने पर काफी उत्साह दिखा।

Exit mobile version