March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

नैनीताल: पर्यटकों के बीच हुआ विवाद, उत्तरप्रदेश के युवक पर चलाई गोली

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यह घटना 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन की है। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था। तब नैनीताल के सूखाताल बारापत्थर क्षेत्र में घूम रहे एक पर्यटक का दूसरे दो युवकों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिस पर झगड़ा इतना बढ़ पड़ा कि एक पर्यटक ने दूसरे पर गोली से फायरिंग कर दी।

घायल युवक को अस्पताल किया भर्ती-

जानकारी के अनुसार जिस युवक को गोली लगी है। वह प्रतापगढ़ यूपी निवासी है। जिसका नाम फैजल है। जिसे दो युवकों ने गोली से घायल कर दिया और फरार हो गये। कारतूस के छर्रे फैजल की कमर और कोहनी पर लगे हैं। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।