Site icon Khabribox

नैनीताल: अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, चिन्हीकरण को गठित की 15 टीमें


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है।

गठित की टीमें

मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र के लिए टीमें गठित की गई है। इसमें 15 टीमें गठित की गई है। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें तीन-तीन सदस्यीय 15 टीमें गठित की गई हैं।

वार्ड स्तर पर निरीक्षण कर अतिक्रमण को करेंगे सूचीबद्ध

बताया कि  दिवसीय चिन्हीकरण के बाद संबंधित टीमें रिपोर्ट जिला प्रशासन के समक्ष पेश करेंगी। इसमें अस्थाई तथा स्थाई अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version