Site icon Khabribox

नैनीताल:जिला बार संघ नैनीताल के चुनाव, अध्यक्ष पद पर भागवत प्रसाद और सचिव पद पर दीपक रुवाली ने दर्ज की जीत, देखें अन्य नाम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में जिला बार संघ नैनीताल के बुधवार को चुनाव सम्पन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को चुनाव प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। जो शाम 3 बजे तक चली। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह व सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए।

इतने पदों के परिणाम

✅✅अध्यक्ष पद पर भागवत प्रसाद जीते। उन्होंने 88 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अरुण बिष्ट को 75, पंकज बिष्ट को 33 और मंजू कोटलिया को 31 मत मिले।
✅✅सचिव पद पर दीपक रुवाली ने जीत दर्ज की। उन्हें 123 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी अनिल बिष्ट को 104 मत मिले।
✅✅उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान ने 161 मतों से जीत दर्ज की। अब्दुल समीर को 64 मत मिले।
✅✅उपसचिव पद पर दीपक दत्त पांडे विजयी रहे। दत्त पांडे ने 145 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जमीर अहमद को 82 मत मिले।
✅✅बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चार पदों पर प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार और गौरव कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Exit mobile version