Site icon Khabribox

नैनीताल: जिले के पुलिस कप्तान मीणा का “महिला सुरक्षा” पर स्पष्ट संदेश, सार्वजानिक स्थानों पर छलकाओगे जाम, तो हवालात में बिताओगे शाम

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान

इसी क्रम में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया जा
रहा है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चैकिंग अभियान के अन्तर्गत ए0पी0 वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण मे राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद सहित थाने की पुलिस टीम, पीएसी व अन्य 45-50 पुलिस अधि०कर्मचारियों द्वारा रात्रि 08.00 बजे से 11.00 बजे तक अभियान चलाया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पर क्रियाशाला, सतपाल पैट्रोल पम्प, सुशीला तिवारी हास्पिटल के आस- पास सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अनावश्यक घूमने पर घड-पकड़* की कार्यवाही करते हुए 51 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तारी कर कार्यवाही करते हुए, जिसमें से एक नशे शराब में वाहन चलाते पाये जाने पर कार को सीज किया गया है। जनपद में अन्य थानों द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वाले कुल- 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version