Site icon Khabribox

नैनीताल: जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर, डॉग squad और बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीमों की चप्पे-चप्पे पर चेकिंग जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज न्यू ईयर का सेलिब्रेशन मनाया जा रहा है। बीते कल रात से जश्न में नैनीताल डूबा।

पुलिस अलर्ट मोड पर

जिस पर सुरक्षा व शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में कार्य कर रही है। पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड तथा डॉग स्क्वायड द्वारा सरोवर नगरी के सभी सार्वजनिक स्थलों, स्टेशन, पार्को, बाजार क्षेत्रों आदि में प्रभावी चेकिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ और चेकिंग/फ्रिस्किंग जारी है तथा स्थानीय लोगों, यात्रियों अथवा दुकानदारों को लगातार सूचित किया जा रहा है।

Exit mobile version