Site icon Khabribox

नैनीताल: डीएम ने जारी किए आदेश, अब सार्वजनिक अवकाश में भी खेल प्रशिक्षण व कोचिंग गतिविधियाँ होंगी संचालित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के नवनियुक्त डीएम ललित मोहन रयाल ने कुछ दिनों पहले अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शुक्रवार को आदेश जारी

जानकारी के अनुसार इसी क्रम में डीएम ने जरूरी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अब रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी खेल प्रशिक्षण एवं कोचिंग गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। उन्होंने कहा कि सामान्यतः अवकाश के दिनों में विद्यालयों व महाविद्यालयों में खेल प्रशिक्षण नहीं हो पाता, जिससे खिलाड़ियों की अभ्यास की निरंतरता प्रभावित होती है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा है कि कहा कि यदि खिलाड़ी एवं युवा वर्ग अपने अवकाश के दिनों में प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करेंगे, तो उनके खेल कौशल में निरंतर सुधार होगा।

Exit mobile version