Site icon Khabribox

नैनीताल: ईंधन और बिजली बचाने के लिए डीएम की खास पहल, अब हर शनिवार सरकारी बाबू करेंगे ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ का सफर

नैनीताल:  मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है।

डीएम के निर्देश

इसी क्रम में नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी विभागों, अधिकारियों और कार्मिकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का प्रत्येक स्तर पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए केवल सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। इस दिन सरकारी या निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग पर रोक रहेगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लगे वातानुकूलन यंत्रों (AC) का तापमान अनिवार्य रूप से 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना होगा।

Exit mobile version