Site icon Khabribox

नैनीताल: चोरगलिया शेर नाले में वाहन चालक बहा, तलाश जारी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के चोरगलिया शेर नाले में एक वाहन चालक बह गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है।

तेज बहाव में बह गया युवक

बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक वाहन में तीन लोग सवार होकर सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी बीच चोरगलिया शेर नाले में वाहन फंस गया। इसमें तीनों लोग सुरक्षित बाहर आ गए, इसी बीच चालक का मोबाइल वाहन में रह गया था, जिसे लेने वह दोबारा वाहन में चला गया। इसी बीच अचानक आए तेज बहाव में वह बह गया।

अभी तक युवक का नहीं लगा कोई सुराग

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version