Site icon Khabribox

नैनीताल: लक्ज़री कार में नशे का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का एक्शन

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग एक लक्ज़री वाहन में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, एम.जी. हैक्टर (नं. HR 98 K 7535) में अवैध शराब की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों लल्लन कुमार पुत्र स्व. तेज नारायण राम, निवासी ND-19 प्रीतमपुरा, दिल्ली 110034 व‌ एनड्रस केसी पुत्र कान्तन, निवासी आवडी प्रति पट, थाना आवडी, जिला कान्जीपुरम, तमिलनाडु, उम्र 27 वर्ष के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। उक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में एफ.आई.आर. नं. 364/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण

– 12 बोतल GLENVET SINGLE MALT
– 12 बोतल लन्दन ड्राईजीन
– 12 बोतल ओल्ड मोन्क रम
– 04 बोतल ABSOLUT VODKA
– 48 केन बडवाइजर बियर

पुलिस टीम रहीं शामिल

– हे.का. तालिब हुसैन
– का. प्रयाग कुमार
– का. महबूब आलम
– का. जसवीर सिंह

Exit mobile version