Site icon Khabribox

नैनीताल: डीएसबी परिसर की टीम दर्ज की एतिहासिक जीत, तीन दशकों बाद जीता इस प्रतियोगिता का खिताब

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

जीता खिताब

जिसमें डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें फाइनल मैच में डीएसबी परिसर की टीम ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को हराकर लगभग तीन दशकों बाद खिताब जीता।

दी शुभकामनाएं

जिस पर टीम की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.संजय पंत, अतिथि व्याख्याता निदेशक प्रो.ललित तिवारी, प्रो.आरसी जोशी, डॉ.गगनदीप होती, प्रो.सुषमा टम्टा, प्रो.गीता तिवारी, प्रो.नीलू लोधियाल, डॉ.रितेश साह, डॉ.दीपिका पंत, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.नंदन मेहरा, डॉ.नवीन पांडे और डॉ.निधि वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version