Site icon Khabribox

नैनीताल: मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में डीएसबी के छात्रों ने जीते पदक.. परिसर ने किया स्वागत

नैनीताल: सुरेश लाल विहार विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान में बीते दिनों आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हांसिल करने वाले डीएसबी परिसर के छात्रों का सोमवार को स्वागत किया गया।

परिसर की छात्राओं ने एक गोल्ड मेडल और दो कांस्य पदक जीते

परिसर के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में परिसर की प्रगति दुमका ने स्ट्रोक मिक्स डबल में गोल्ड मेडल जीता। जबकि महिला वर्ग में ही टीम इवेंट में संध्या मौर्य व प्रगति दुमका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला फेयर इवेंट में पलक नारंग ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पुरुष वर्ग ने दो रजत पदक जीते

जबकि पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में सचिन आगरी व विपिन कुमार ने रजत पदक हासिल किया। सोमवार को डीएसबी परिसर में पहुंचने पर सभी पदक धारकों का स्वागत किया गया।

बधाई प्रेषित की

इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. डीएस बिष्ट, प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, सुनील कुमार, अनिता बोरा आदि ने उन्हें बधाई दी।

Exit mobile version