Site icon Khabribox

नैनीताल: लगातार बारिश के चलते तल्लीताल दर्शन घर पार्क में झील से लगी दीवार नैनीझील में समाई

नैनीताल शनिवार से हो रही लगातार बारिश के चलते गुरुवार देर रात तल्लीताल दर्शन घर पार्क में दीवार का एक हिस्सा झील में समा गया है। क्षतिग्रस्त दीवार के ऊपर स्ट्रीट लाइट के पोल लगे हुए हैं जो कभी भी गिर सकता है।

झील से लगी दीवार का लगभग 5 फीट हिस्सा झील में समा गया है

बताते चले  कि नैनीताल में शनिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते तल्लीताल दर्शन घर पार्क में झील से लगी दीवार का लगभग 5 फीट हिस्सा झील में समा गया है। वहीं दीवार के ऊपर स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी लटक गया है। जो कभी भी झील में समा सकता है। वहीं दर्जनों पर्यटक हर घण्टे इस स्थान में आवाज़ाही कर रहे हैं। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब तक नहीं किए गए सुरक्षा कार्य

हालाकिं नाव चालक विजय ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी है। लेकिन अब तक उक्त स्थान में कोई सुरक्षा कार्य नहीं किये गए हैं।

Exit mobile version