Site icon Khabribox

नैनीताल: भव्य होगा दुर्गा महोत्सव, ईको फ्रेंडली होंगी माँ की मूर्तियां

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌नैनीताल में आज आठ से 12 अक्तूबर तक दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

माँ की मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सरोवर नगरी नैनीताल में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां हो गई है। इसके लिए नैना देवी मंदिर परिसर में मूर्ति निर्माण कार्य किया गया है। बताया गया है कि दुर्गा पूजा के लिए मां की मूर्तियों का निर्माण ईको फ्रेंडली तरीके से किया गया है। जिसमें मूर्ति निर्माण के लिए जूट, बांस की लकड़ी और मिट्टी का उपयोग किया जाता है।

Exit mobile version