Site icon Khabribox

नैनीताल: जिले में प्रभावी और पारदर्शी पुलिस व्यवस्था होगी लागू , नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई- एसएसपी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नवनियुक्त एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में प्रभावी और पारदर्शी पुलिस व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इस बीच उन्होंने बढ़ती नशाखोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर तेवर दिखाते हुए कहा, अच्छा होगा अभिभावक स्वयं बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोके अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

नैनीताल में गंभीर होती जाम और अतिक्रमण की समस्या का भी किया जाएगा निस्तारण

नवनियुक्त एसएसपी मीणा ने पत्रकार वार्ता की। इस बीच उन्होंने कहा, पुलिस जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समाज में साफ सुधरी छवि बनाए इस पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। नैनीताल में गंभीर होती जाम और अतिक्रमण की समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा। यहां बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित की जाएगी। साथ ही इस तरह से कार्य किया जाएगा कि समाज के किसी भी वर्ग का हित प्रभावित न हो।

न्यायालयों से छूट रहे आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए और बेहतर जांच की कही बात

उन्होंने साइबर अपराध व नशाखोरी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि यदि पब्लिक इसकी रोकथाम को ईमानदारी से पहल करे तो पुलिस प्रतिबद्धता के साथ इस पर लगाम लगा सकेगी। उन्होंने एनडीपीएस के मामलों में कमजोर पैरवी के कारण न्यायालयों से छूट रहे आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए और बेहतर जांच की बात कही।

Exit mobile version