Site icon Khabribox

नैनीताल: सेवानिवृत्त हो रही अपर उपनिरीक्षक को दी भावभीनी विदाई, एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज दिनांक 30.08.2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त महिला अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गोविंदी टम्टा को पुलिस विभाग में अपनी अनुकरणीय सेवा देकर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो अपर उपनिरीक्षक द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया।

रहें मौजूद

विदाई समारोह के दौरान हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना सहित शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहीं अपर उपनिरीक्षक के परिजन मौजूद रहे।

Exit mobile version