Site icon Khabribox

नैनीताल: 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे ऊर्जावान अधिकारी रेवाधर मठपाल, SSP मंजूनाथ टीसी सहित पूरी नैनीताल पुलिस ने दी बधाई

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हुए सम्मानित

डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की ओर से रेवाधर मठपाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। रेवाधर मठपाल वर्ष 1994 में पुलिस रेडियो विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2000 में निरीक्षक रेडियो के पद पर पदोन्नति, वर्ष 2017 में पुलिस उपाधीक्षक तथा वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय, उधमसिंहनगर सहित जनपद नैनीताल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठा, परिश्रम एवं लगन के साथ निर्वहन किया।

दी बधाई

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2010 में सराहनीय सेवा चिन्ह, वर्ष 2021 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय पदक तथा वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा श्री रेवाधर मठपाल को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की कामना की है।

Exit mobile version