Site icon Khabribox

नैनीताल: छोटी सी बात में रंजिश, लकड़ी की फंटी से महिला पर किया जानलेवा हमला

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 16/02/23 को वादी किशन राम पुत्र स्व० देव राम नि0 ग्राम भुमका पो० नाई थाना खनस्यू नैनीताल द्वारा थाने में शिकायत दी कि ललित मोहन नि० उपरोक्त द्वारा पानी के पाईप लगाने व तोड़ने को लेकर रंजिश से वादी की मां के सिर पर लकड़ी की फंटी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
   
तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर मु0 fir no 04/24 धारा 307/504 भादवि0 बनाम ललित मोहन पुत्र स्व0 मंगल राम नि0 ग्राम भुमका पो० नाई थाना खनस्यू नैनीताल पंजीकृत किया गया।  विवेचना उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा द्वारा जांच / तलाश अभियुक्त ललित मोहन उपरोक्त को दिनांक 18/04/2024 को ग्राम नाई भुमका तिराहा थाना खनस्यू से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर घटना में पीड़िता को वार करने में प्रयुक्त की गयी एक लकड़ी की फंटी के दो टुकडे़ बरामद किये गये। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-उ0 नि0 देवेन्द्र सिंह राणा
2- हे0कानि0 दीप चन्द
3-हे0 कानि0 महिपाल राणा
4-कानि0 जयकिशन राणा

Exit mobile version