Site icon Khabribox

नैनीताल: पूर्व सैनिक कुंदन महेता को मिली जिम्मेदारी, अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष नियुक्त

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के लालकुआं अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी पूर्व सैनिक कुंदन महेता को जिम्मेदारी सौंपी है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक कुंदन महेता को अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कुंदन मेहता 2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके बाद से लगातार कुंदन मेहता काग्रेंस कमेटी मे बतौर कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Exit mobile version