Site icon Khabribox

नैनीताल: क्रिप्टोकरेंसी में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने के झांसे में आकर पूर्व सैनिक ने गंवाई जमा पूंजी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक पूर्व फौजी ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी का कहना है कि पिछले वर्ष अगस्त में कालाढूंगी निवासी हरीश चंद्र भट्ट नामक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात सौरभ पंत निवासी नबादा उत्तमनगर वेस्ट दिल्ली से करवाई। सौरभ ने उन्हें बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का काम करता है। तीन माह में निवेश की गई रकम का तीन गुना वापस करता है। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें छोटी रकम के बदले रुपये भी वापस मिले, लेकिन बाद में वह रुपये लगाते चले गए। इसी बीच उन्होंने स्वयं के अलावा पत्नी और रिश्तेदारों से लेकर 25 बार में आरोपी के खाते में करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर

कहना है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने उन्हें दिल्ली बुलाया और 3.90 लाख के चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। अब आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पूर्व फौजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version