Site icon Khabribox

नैनीताल: डायल 112 पर खुद पर फायरिंग की दी झूठी सूचना , एसएसपी ने लिया संज्ञान, की यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 03/01/2025 को थाना मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी। जिसमें कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उन पर फायरिंग कर रहा है।     
झूठी सूचना पर मांगी माफी

जिसके बाद इस सूचना के संज्ञान में आते ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। साथ ही मौके पर जांच एवं CCTV फुटेज व पूछताछ करने पर यह पाया गया कि सूचना झूठी थी। जिसके बाद व्यक्ति सौरभ बिष्ट द्वारा  नशे में जानबूझकर झूठी जानकारी दी गई।  इसके परिणामस्वरूप सौरभ बिष्ट निवासी बच्ची नगर कटघरिया के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की गई तथा भविष्य में इस तरह के कृत्य करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी झूठी सूचना के लिए माफी मांगी गई।

Exit mobile version