Site icon Khabribox

नैनीताल: झूठी सूचना दी, पुलिस मौके पर पंहुची और  एसएसपी का संदेश गूंजा— ऐसी हरकतों को बख़्शा नहीं जाएगा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया अथवा डायल-112 पर भ्रामक/झूठी सूचनाएँ प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने* हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।

एसएसपी के सख्त निर्देश

इसी क्रम में दिनांक 24.11.2025 को रात्रि कॉलर द्वारा सातताल में बर्थ-डे पार्टी में झगड़े व फायरिंग होने तथा एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह चीता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ न कोई व्यक्ति मौजूद मिला और न ही किसी प्रकार की फायरिंग/झगड़े की घटना सत्यापित हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ  पर विदित हुआ कि यहाँ जन्मदिन मना रहे 10–12 युवकों में आपस में कहासुनी हुई थी लेकिन किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई। कॉलर द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई।

चालानी कार्रवाई

जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कॉलर अमित सिंह सूर्या पुत्र भुवन सिंह सूर्या
निवासी – सूर्यागाँव, भीमताल, नैनीताल को मौके से हिरासत में लेकर लिखित माफीनामा प्रस्तुत करने पर उसके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Exit mobile version