Site icon Khabribox

नैनीताल: आज से सुप्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव का आगाज, 15 सितंबर को बंद रहेंगी यह दुकानें, आदेश जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज से एतिहासिक और प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव का आगाज होने वाला है।

डीएम ने जारी किया आदेश

जिसमें बड़ी संख्या में मेले में लोगों की भीड़ उमड़ती है। आज 08 सितंबर से शुरू हो रहें नंदा देवी महोत्सव का समापन 15 सितंबर को डोला उठने के साथ होगा। इसी बीच जरुरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नंदा-सुनंदा शोभायात्रा के मद्देनजर 15 सितंबर को शहर में सभी देसी-विदेशी शराब की दुकानें, क्लब, बार, रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेंगे। इस संबंध में डीएम वंदना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

यह रहा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार आज आठ सितंबर को दोपहर 2 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। नौ सितंबर को कदली वृक्ष लाया जाएगा और पूजन के बाद नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा। 10 सितंबर को मूर्ति निर्माण का काम होगा। 11 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा, पूजन, पंच आरती, प्रसाद वितरण देवी पूजन और रात्रि 12 बजे देवी भोग लगाया जाएगा। 12 सितंबर को पूजन, हवन, भंडारा और रात्रि 12 बजे देवी भोग कार्यक्रम होगा। 13 को दीपदान, 14 को सुंदरकांड होगा। जबकि, 15 सितंबर को देवी शोभायात्रा और गोलज्यू मंदिर के पास मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।


Exit mobile version