Site icon Khabribox

नैनीताल: नरभक्षी गुलदार का खौफ, जिले के इन स्कूलों में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

तीन दिन स्कूल बंद

जिसके चलते नैनीताल जिले के धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लॉक में तीन दिन तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बीते मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। जिस पर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में संचालित कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक तीन दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी।

Exit mobile version