Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल सचिव तथा कार्यालयी अधीक्षिका द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कराई गई एफआईआर दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बार काउंसिल सचिव तथा कार्यालयी अधीक्षिका के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों दोनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। आपासी वार्ता के बाद विवाद नहीं सुलझने पर पुलिस ने अब मामले में कार्रवाई की है।

जानें पूरा मामला

25 जुलाई को उत्तराखंड बार काउंसिल सचिव तथा कार्यलय में तैनात कार्यलयी अधीक्षिका के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद कार्यालय अधीक्षिका हिमानी जोशी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाए थे, कि 25 जुलाई को सचिव ने उन्हें अपने कक्ष से जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। वहीं काउंसिल के सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने भी तहरीर देकर कहा, कि 25 जुलाई को उनके बुलावे पर उनके कमरे में पहुंची हिमानी जोशी अपील में जवाब देने के बजाए पत्रावलियों को पटकते हुए अमर्यादित व्यवहार पर उतर आई। खुद को महिला बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। साथ ही हमला करने की मंशा से कुर्सी व अन्य सामग्रियों को पटकने लजब आवाज सुन अन्य कर्मचारी पहुंचे तो महिला मुख्य गेट को बंद कर चिल्लाने लगी कि मेरे साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में हिमानी जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 352 व 506 तथा मेहरबान सिंह कोरंगा के खिलाफ 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version