Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, मेधावियों को करेंगी सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई है। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीते कल दोपहर को राष्ट्रपति नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुची।

नयना देवी मंदिर में दर्शन से कार्यक्रम की शुरुआत

इसी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति आज मंगलवार को नयना देवी मंदिर के दर्शन करेंगी। इसके बाद राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात नीम करोरी बाबा आश्रम, कैंची धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के नयना देवी मंदिर दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस से सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचेंगी और पूर्वाह्न 11:25 से 12:15 बजे तक विवि के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 12:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्रस्थान कर 12:25 बजे राजभवन, नैनीताल पहुंचेंगी। अपराह्न 2:30 बजे राज भवन, नैनीताल से प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के 20 वें दीक्षा समारोह में 89 में से 18 मेधावी छात्रों को मेडल, 16 हजार से अधिक छात्रों को डिग्री जबकि 233 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान करेंगी।‌ कुमाऊं विवि की ओर से 90 मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version