Site icon Khabribox

नैनीताल: इन दो दिन छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को नैनीताल जू में मिलेगा निशुल्क प्रवेश, देखें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर 25 और 26 जनवरी को सभी राजकीय भवनों को सजाया जाएगा।

भव्य होगा गणतंत्र दिवस समारोह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीत सुनाए जाएंगे। 26 जनवरी को जिले के मुख्यालयों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों में सुबह 9.30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।

मिलेगा निशुल्क प्रवेश

इसके अलावा 25 व 26 जनवरी दो दिन तक छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को नैनीताल जू में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Exit mobile version