Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि के वानिकी एवं पर्यावरण विभाग को ICFRE से मिली ‘A+’ श्रेणी, दी बधाई

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विवि के वानिकी एवं पर्यावरण विभाग के नाम उपलब्धि जुड़ी है।

विभाग के कार्यों की प्रशंसा की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीएफआरई यानी ‘इंडियन काउंसिल फॉर फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन’ द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को ‘ए प्लस’ श्रेणी प्रदान की गई है। इस प्रमाण पत्र को मंगलवार को कुविवि के वानिकी विभागाध्यक्ष प्रो.जीत राम ने  कुलपति प्रो.दीवान रावत को सौंपा। इस अवसर पर कुलपति प्रो.रावत ने विभाग के कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि 1978 से प्रारंभ हुआ वानिकी विभाग बेहतर कार्य एवं शोध कर रहा है।

प्रदान किया प्रमाण पत्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीएफआरई द्वारा दिसंबर माह में विभाग का पांच वर्षीय निरीक्षण तथा मूल्यांकन किया गया था। जिसके बाद अब प्रमाण पत्र दिया गया।

Exit mobile version