नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नैनीताल बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व नगर अध्यक्ष जगन्नाथ बिष्ट के निधन पर शोक जताया है।
शोक की लहर
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जगन्नाथ बिष्ट असामयिक निधन हुआ। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे मल्लीताल बड़ा बाजार स्थित उनके आवास से पाइंस श्मशान घाट के लिये निकली। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगन्नाथ बिष्ट के निधन से व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शोक जताया है।