Site icon Khabribox

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस, मेला- सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, एसएसपी मौके पर कर रहे मॉनिटरिंग

नैनीताल के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

कैंची धाम मंदिर का 61 वां स्थापना दिवस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 15 जून 2025 को विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर का 61वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर कैंची धाम में मेला भी लगा हुआ है। नैनीताल पुलिस सेवा में सतत तत्पर है। श्रद्धालुओं को शिष्टाचारपूर्वक मार्गदर्शित किया जा रहा है। साथ ही दो-पहिया वाहन पार्किंग में कराकर शटल सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है।

ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर

इस मौके पर कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं से भक्तगण संतुष्ट नजर आ रहे हैं। नैनीताल पुलिस की टीमें मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात हैं। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ और यातायात की निगरानी लगातार की जा रही है जिससे संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Exit mobile version