Site icon Khabribox

नैनीताल: 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर पुलिस ने तैयार किया महा-प्लान’



नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में आगामी 15 जून 2026 को स्थापना दिवस हैं। जिस पर यहां आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

मिली जानकारी के अनुसार मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कैंची धाम मंदिर परिसर के सभागार में एक हाई-लेवल बैठक की। इस बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात (ट्रैफिक) व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा कर अंतिम रूप दिया गया।


​अतिक्रमण पर चलेगा पुलिस का डंडा

​एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बैठक में तैयार किए गए सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को साझा करते हुए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि कैंची धाम यात्रा मार्ग और उसके आसपास के इलाकों से हर प्रकार के स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। सड़क किनारे कहीं भी कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कत न हो। नैनीताल पुलिस ने मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पर्याप्त संख्या में सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है। साथ ही पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।

​शटल सेवा स्थलों पर तैनात रहेगी ‘त्रिस्तरीय’ टीम


​मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं।
• ​संयुक्त निगरानी: विभिन्न शटल सेवा संचालन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक शटल पॉइंट पर पुलिस, राजस्व (रेवेन्यू) और परिवहन विभाग का एक-एक प्रतिनिधि चौबीसों घंटे तैनात रहकर व्यवस्था संभालेगा।
• ​भीड़ और आपातकालीन प्रबंधन: आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक वैकल्पिक यातायात और क्राउड मैनेजमेंट योजना तैयार की गई है, जिसे जरूरत पड़ते ही तत्काल लागू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version