Site icon Khabribox

नैनीताल: ऑल सेंट्स कॉलेज की 4 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, आज से इन प्रतियोगिताओं में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

नैनीताल: नगर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है।

प्रतियोगिता के लिए चयन

जानकारी के अनुसार विद्यालय की जैना रहमान और नंदानी बिष्ट का चयन उत्तराखंड क्षेत्र की टीम में हुआ है। वे सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली ‘विद्यालयी राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ में खेलेंगी। नंदानी बेलवाल और नव्या सिंह का चयन उत्तराखंड की तैराकी टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होगी। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे नैनीताल शहर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Exit mobile version